{"_id":"64106a47d2d9f69c50096f54","slug":"construction-work-incomplete-this-session-will-also-be-empty-ghazipur-news-c-20-1-102836-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: निर्माण कार्य अधूरा, ये सत्र भी जाएगा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: निर्माण कार्य अधूरा, ये सत्र भी जाएगा खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो भी)
अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी राजकीय महाविद्यालय का काम अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। स्थानीय गांव में निर्माणाधीन राजकीय राम रहीम महाविद्यालय के कार्य पूर्ण की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी अभी तक काम अधूरा है। ऐसे में इस सत्र में भी यहां पठन-पाठन संभव नहीं हो पाएगा।
मालूम हो कि स्थानीय गांव में राजकीय महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव तत्कालीन विधायक सुनीता सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को दिया गया था जिस पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद यहां राजकीय डिग्री कालेज खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई। गांव के ही कर्नल रणजीत उपाध्याय ने काॅलेज खोलने के लिए अपनी जमीन मुफ्त में दी। दिसंबर 2020 में विधिवत भूमिपूजन के साथ इसका कार्य प्रारंभ हुआ। 9.44 करोड़ के बजट से कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट जौनपुर द्वारा इसका कार्य प्रारंभ किया गया।
दिसंबर 2022 तक इसे पूर्ण कर सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अभी तक भवन का 70 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हो पाया है। बिजली की वायरिंग, खिड़की, दरवाजे, शौचालय सहित अन्य कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। कार्य के पूरा नहीं होने से इस साल का भी सत्र शुरू नहीं होने के लक्षण दिखाई दे रहे है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द निर्माण काम पूरा कर पठन-पाठन शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि बजट देर से आने के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा था। जैसे ही बजट आता है। कार्य को तीव्र गति से करा कर पूर्ण कर लिया जाएगा।