{"_id":"6859a393c4090d164b0cbb99","slug":"construction-of-jetty-is-complete-water-traffic-will-take-off-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-134745-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जेटी का निर्माण पूरा, जल यातायात को मिलेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जेटी का निर्माण पूरा, जल यातायात को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के कलेक्टर घाट पर सामुदायिक जेटी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे जल यातायात को नई उड़ान मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और किसानों को सहूलियत मिलेगी। इसके निर्माण पर 40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
बीते आठ महीने से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से नगर के कलेक्टर घाट पर सामुदायिक जेटी का निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण अब पूरा हो गया है। सामुदायिक जेटी के तहत टिकट घर व विश्रामालय का भी निर्माण कराया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों, किसानों और मछुआरों को सहूलियत देना है। गंगा पार रेत और खेत में खेती करने वाले किसान अपने उत्पादों को जेटी पर रखकर आसानी से आवागमन कर सकते हैं। यही सुविधा दूध, मछली और अन्य वस्तुओं के व्यापारियों को भी मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही जल यातायात व जल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जेटी पर खड़े होकर लोग सुबह-शाम प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकते हैं। साथ ही सामुदायिक जेटी के लिए सेल्फी पॉइंट का भी एक मंच बनेगा। जेटी को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है।