{"_id":"66fa61da6bc237d57108a84a","slug":"consolidation-officer-arrested-while-taking-bribe-of-15-thousand-rupees-in-ghazipur-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 15 हजार रुपये घूस लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 15 हजार रुपये घूस लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में चकबंदी अधिकारी को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। चकबंदी के दौरान सीमांकन के लिए उसने रुपयों की मांग की थी। इसकी शिकायत पर विजिलेंस विभाग की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
घूस लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले में विजिलेंस विभाग की टीम ने चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम आगे की कार्रवाई के लिए चकबंदी वाराणसी लेकर चली गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय 22 सितंबर को एक प्रार्थना पत्र ग्राम सभा मौधियां में चकबंदी के दौरान सीमांकन के लिए दिया था। चकबंदी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह ने सीमांकन करने के लिए शिकायत कर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जिसकी शिकायत विनीत ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी के कार्यालय में की।
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग की टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच की तो आरोप सही मिला। इसपर टीम चकबंदी अधिकारी के शास्त्री नगर स्थित किराये के मकान पर पहुंची। जहां 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए वाराणसी लेकर चली गई।
विज्ञापन
टीम ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही कराई जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नंबर- 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।