{"_id":"67d863db3361a4eace04afd5","slug":"connections-of-14-big-defaulters-including-baroda-up-bank-were-cut-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-129678-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बड़ौदा यूपी बैंक सहित 14 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बड़ौदा यूपी बैंक सहित 14 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर सोमवार को एसडीओ के नेतृत्व में नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विद्युत विभाग की टीम ने डेढ़गांवा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक सहित 14 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही अवैध विद्युत उपयोग करते पाए जाने पर पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
अभियान के दौरान दर्जनों उपभोक्ताओं से करीब 70 हजार रुपये के बकाया राजस्व की वसूली की गई। चेकिंग अभियान के तहत सुहवल, डेढ़गांवा, पटकनिया और रमवल सहित कई गांवों में चार नए कनेक्शन दिए गए और दो नए मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया गया। एसडीओ प्रवीन मौर्य ने चेतावनी दी कि जिन बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं, अगर बिना भुगतान के कनेक्शन जोड़ा तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विद्युत अधिकारियों के अनुसार डेढ़गांवा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया था, जिसके कारण नोटिस देकर कनेक्शन काट दिया गया। ताड़ीघाट विद्युत सब स्टेशन के तहत सैकड़ों उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
इस अवसर पर जेई आशीष कुमार यादव, पवन सिंह, एसएसओ सतेंद्र सिंह, शहजाद, बाबू खान और सद्दाम आदि मौजूद थे। एसडीओ प्रवीन मौर्य ने बताया कि अभियान के तहत बैंक सहित कई बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि कई लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर 70 हजार रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की गई।