फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers took out march

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out march
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को अगस्त क्रांति भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की शुरूआत रजागंज रूई मंडी स्थित एक विद्यालय से हुई। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा गद्दी छोड़ो, डीजल-पेट्रोल के दाम वापस लो, महंगाई कम करो का नारा लगाते जा रहे थे कि विशेश्वरगंज के पास पुलिस ने पुलिस ने मार्च को रोक दिया। वहां से शांति मार्च नगर पालिका स्थित कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने वोटों के माध्यम से भाजपा से बदला लेगी। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार को संदेश देना था कि अगर अब भी ये नहीं चेते तो परिणाम काफी खराब होगा। जिसे जनता का परवाह नहीं है उसे गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं हैं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यही नहीं इस आंदोलन से उत्तर प्रदेश की राजनीति दिशा और दशा दोनों ही बदलेगा। पदयात्रा में मुख्य रूप से हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, सदानंद गुप्ता, अभय कुुशवाहा, रतन तिवारी, अनुराग पांडेय, अभय गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, सुनीता कश्यप, सतीश गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, सीमा विश्वकर्मा, रमाकांत कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, अखिलेश खरवार, पूनम त्रिपाठी, सरोज देवी, माया देवी, पूनम देवी, शोभा, माधुरी, सुभावती देवी, रेखा, प्रमिला, माया देवी, कौशल्या, गीता, नीलम, कुसुम, जया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed