{"_id":"682638507973df6fcf00ce6a","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-madhya-pradesh-minister-in-jakhania-tehsil-premises-ministers-comment-on-colonel-is-an-insult-to-the-army-sunil-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-132707-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जखनियां तहसील परिसर में मध्यप्रदेश के मंत्री का फूंका पुतलाकर्नल पर मंत्री की टिप्पणी सेना का अपमान : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जखनियां तहसील परिसर में मध्यप्रदेश के मंत्री का फूंका पुतलाकर्नल पर मंत्री की टिप्पणी सेना का अपमान : सुनील
विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में कांग्रेस पार्टी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।
उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। वहीं, जखनिया तहसील परिसर में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी पर जो टिप्पणी की है, वो अशोभनीय है।
इससे देश की नारियों और सेना का अपमान हुआ है। उक्त मंत्री को तत्काल मंत्री पद से हटाना चाहिए। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा व एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में एक सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, मारकंडेय सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली, महबूब निशा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।