{"_id":"696e87d8ba5b76880b093baa","slug":"congress-protests-against-vandalism-at-manikarnika-ghat-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-145846-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में धरने पर बैठेकांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क, कचहरी परिसर में माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ने तथा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इसके पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि काशी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में सुंदरीकरण के नाम पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ना और मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करना, केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित रूप से इतिहास और आस्था पर किया गया हमला है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घाट के मलबे में दबी पड़ी मूर्तियों को तत्काल बाहर निकालकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, डॉ. मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, राम नगीना आदि उपस्थित रहे।