{"_id":"6779849d36341c095b0cc775","slug":"congress-protest-against-filing-of-case-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126106-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने मुकदमा को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि झांसी में मूंगफली किसानों से फसल खरीद कई -कई दिनों तक नहीं हो रही थी। उनसे प्रति क्विंटल 1400 से 1600 रुपये घूस मांगे जाने के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झांसी के जिलाधिकारी कार्यालय पर ट्रैक्टर ट्राॅली में मूंगफली रखकर प्रदर्शन किया गया था।
इसमें मात्र एक ट्रैक्टर ट्राॅली सांकेतिक रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में गई थी और शेष सभी ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर किसान बाहर खड़े थे। बिना हंगामा के इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री की तरफ से जिलाधिकारी से वार्ता की गई थी। जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से सारी गाड़ियों को मंडी भेज कर मूंगफली क्रय कराने का निर्देश भी दिया। बाद में जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं की शह पर नवागंज थाने में 26 दिसंबर को एक होमगार्ड की तहरीर पर प्रदीप जैन के साथ किसान चालक रामपाल सिंह सहित 50 अज्ञात किसानों के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता रविकांत राय, निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, डॉ. मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, आशुतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।