फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Concrete steps will have to be taken to prevent dengue

Ghazipur News: डेंगू की रोकथाम को लेकर ठोस कदम उठाना होगा

Fri, 22 Sep 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Concrete steps will have to be taken to prevent dengue
जिले में तीन से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा। इसी बीच 16 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, फॉगिंग, खराब इंडिया मार्क-2 हैंडपंप की मरम्मत एवं नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार, झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी एवं स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशदीपक पाल ने बताया कि इस अभियान में डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। 16 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा एवं आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. जेएन सिंह ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा।

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सभी अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें। जलजमाव न होने दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी सीएमओ, डीपीओ (आईसीडीएस) सहित अन्य विभागों के मुख्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed