{"_id":"642c6c6187b6ada64b0768a8","slug":"complete-all-preparations-regarding-wheat-procurement-ghazipur-news-c-20-1-138558-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारी पूरी रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारी पूरी रखें
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को आयोजित बैठक में गेहूं खरीद एवं अवशेष चावल को लेकर खरीद की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खरीद से संबंधित सभी तैयारी पूरी रखी जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं की जाए। सभी प्रभारी केंद्रों पर समय से उपस्थित रहें। किसानों को केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी न हो। खराब मौसम को देखते हुए उन्होंने गेहूं की सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता करने तथा एफसीआई को भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों और राइस मिलों से कहा कि 10 अप्रैल तक सभी चावल का संप्रदान एफसीआई को कर दें। गेहूं की खरीद के लिए जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। इसमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ 19, पीसीयू 20, यूपीएसएस नौ, मंडी समिति चार तथा एफसीआई का एक केंद्र शामिल है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व एके सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, एआर-कोआपरेटिव अंसल कुमार, मंडी सचिव, एफसीआई के अधिकारी, सभी क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधक तथा बाट-माप अधिकारी उपस्थित थे।