फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Compensation to farmers for the survey manipulation

... तो जिले के महज पांच गांवों में ही मुआवजे लायक बर्बादी

Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Compensation to farmers for the survey manipulation
फसल - फोटो : अमर उजाला
बीते माह खराब मौसम का असर जिले पर भी व्यापक तौर पर दिखा था। मौसम की मार सबसे अधिक किसानों पर पड़ी थी। गेहूं छोड़ तिलहनी और दलहनी फसलों पर इसका असर पड़ा। अब जब प्रशासन ने क्षति की रिपोर्ट तैयार की है तो सैदपुर तहसील के केवल देवचंदपुर न्याय पंचायत के पांच गांवों का ही नाम सामने आया है। अब तय है कि जिले के अन्य किसी गांव के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिलनी है।
विज्ञापन


सर्वे रिर्पोट के अनुसार जिले के अधिकांश ग्राम पंचायतों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में 8 से 15 प्रतिशत की क्षति पाई गई जबकि सैदपुर तहसील के देवकली ब्लॉक के देवचंदपुर न्याय पंचायत के पांच गांवों में 33 से 40 प्रतिशत तक क्षति की बात सामने आई है।
विज्ञापन


चयनित गांवों में मलिक शाहपुर, सिसौरा, विशुनपुरा, टोडरपुर और मीरपुर तिरवाह गांव हैं। सैदपुर एसडीएम की ओर से यह रिपोर्ट कृषि विभाग को दी गई है। इन दिनों किसान गेहूं की फसल की कटाई कराने में जुटे हैं। बेमौसम बारिश के चलते इस बार गेहूं के दाने पतले और हल्के हैं, जिससे गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed