फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Compensation to be divided by 10 to 12 camps

कैंप लगाकर 10 व 12 को बंटेगा मुआवजा

Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन के लिए अधिगृहीत भूमि के मुआवजे को लेकर परेशान किसानों के लिए अच्छी खबर हैै। उनके बकाये मुआवजा का भुगतान अब कैंप लगाकर किया जाएगा। इसके तहत 10 एवं 12 अप्रैल को जिले में दो स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



नेशनल हाई-वे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) गोरखपुर से वाराणसी तक फोरलेन का निर्माण करा रहा है। इसमें जिले के किसानों की भूमि भी ली हैै। जिसमें अब तक जिले के 2900 किसानों को 400 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है। शेष 2100 किसानों के मुआवजे का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। विभागीय जानकारी के मुताबिक 1200 फाइलें अभी भी तहसील स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन



मुआवजे के भुगतान में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को लखनऊ में हुई अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कैंप लगा कर एक पखवारे में मुआवजा वितरित कर देने का निर्देश दिया है। इस क्रम में जिले में कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सरायबंदी, सिकंदरपुर एवं राजापुर गांव का कैंप 10 एवं मटेहू गांव का कैंप 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं सैदपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को भी मुआवजे का भुगतान भी कैंप लगाकर किया जाएगा। अधिकारी इसकी तैयारी में अभी से जुट गए हैं। कैंप के जरिए मुआवजे का वितरण एडीएम की देख-रेख में होगा। कैंप में कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी लगाए जाएंगे इसकी सूची तैयार की जा रही है।  इस बारे में अपर जिलाधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि बहुत जल्द कैंप लगाकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि किसानों को मुआवजा देने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। किसानों को अब किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed