फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Commentary on 22 thousand Maveshi laga kharapka-muhpaka

Ghazipur News: 22 हजार मवेशियों को लगा खुरपका-मुंहपका का टीका

Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Commentary on 22 thousand Maveshi laga kharapka-muhpaka
बारिश के मौसम में पशुओं में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने के बीच पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। विकासखंड की 63 ग्राम पंचायतों में सोमवार तक करीब 22 हजार छोटे-बड़े पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान पांच सितंबर तक चलेगा। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। इनमें खुरपका-मुंहपका गंभीर बीमारी है, जो पशुओं के मुंह और पैरों को प्रभावित करती है। इसे देखते हुए हैदरगंज, गांई, सिंगेरा, इंदौर, सुलेमापुर देवकली, नसरतपुर, अविसहन, बीरबलपुर, पलिया, रानीपुर और मरदह न्याय पंचायत के 63 गांवों में टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी मवेशियों को निशुल्क टीका लगाया जाना है। टीम के गांव पहुंचने के समय पशुपालक घर पर मौजूद नहीं होने के कारण कई पशु टीकाकरण से छूट जाते हैं। ऐसे पशुपालक टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. शाहिद अंसारी, सुहेल अहमद, आशुतोष यादव, संतोष राजभर और अभिमन्यु यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed