फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Colonel Roy's martyrdom is the whole country proud

कर्नल राय की शहादत पर पूरे देश को है गर्व

Thu, 05 Feb 2015 11:23 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Colonel Roy's martyrdom is the whole country proud

रेवतीपुर स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित सभा में शहीद कर्नल

विज्ञापन
एमएन राय को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद के बड़े भाई एवं सीआरपीएफ में कमांडेंट वाईएन राय ने कहा कि शहीद होना मामूली बात नहीं है।

जिस तरह मुनीन्द्रनाथ ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहूति दी वह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है।अंत में लोगों ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग और ताड़ीघाट में प्रस्तावित रेलव ब्रिज का नामकरण शहीद के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।


उन्होंने कहा कि देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए शहादत देना फक्र्र की बात है। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. मांधाता राय ने कहा कि शहीद कर्नल की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जरूरत पड़ी तो हम लोग भी सीमा पर जाने को तैयार हैं।

देश को खंडित करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया जाएगा। देश में अमन और शांति का माहौल बनाया जाएगा। भाजपा नेता विजयशंकर राय ने कहा कि शहीद कर्नल राय की शहादत हमेशा याद की जाएगी। उनके योगदान को भुलाना संभव नहीं है।

चाचा सचिदा राय ने शहीद को नमन करते कहा कि गिलानी जैसे नेताओं की देश में जगह नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आरएनआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की तरफ से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व सैनिकों की तरफ से शहीद कर्नल राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर विनय राय बबुरंग, रमाशंकर गुप्त, गौतम राय, उपेन्द्र शर्मा, जनार्दन सिंह, मृत्युंजय मिश्र, रविशंकर पांडेय, शशिकांत राय, सुग्रीव चौधरी, लालबहादुर सिंह, कन्हैया यादव, पारसनाथ पाठक, परमहंस राय, प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक राय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता सुबेदार यदुनाथ राय एवं संचालन जयनारायण राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed