फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   College will be debarred, action will be taken against center administrator and static magistrate

Ghazipur News: डिबार होगा कॉलेज, केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर होगी कार्रवाई

Wed, 14 Feb 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
College will be debarred, action will be taken against center administrator and static magistrate
गाजीपुर। जनपद में आयोजित आरओ / एआरओ की परीक्षा के दौरान भांवरकोल थाना क्षेत्र के एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी में पेपर लीक से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी स्पष्ट किया है कि जनपद में पेपर लीक का मामला नहीं था। त्रुटिवश पेपर का पैकेट गलत जगह खोल दिया गया और वह भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में। जिसे परीक्षार्थियों को दिखाया भी गया था, फिलहाल, संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही काॅलेज को आगे परीक्षाओं के लिए डिबार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा जनपद में संपन्न हुई। कहीं कोई समस्या नहीं आई। केवल एक परीक्षा केंद्र एसएम नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी में परीक्षार्थियों ने उपद्रव मचाया था और अफवाह फैलाने की कोशिश की थी कि पेपर लीक हो गया है, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं थी। पेपर नहीं लीक हुआ था।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में लेकर एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट को वहां भेजा गया। तथ्य यह प्रकाश में आया जो वहां केंद्र व्यवस्थापक थे वो केंद्र के कंट्रोल रूम में बक्से खोलने चाहिए थे, जबकि क्लास रूम में पेपर के पैकेट खोलने लगे थे। लेकिन त्रुटिवश उन्होंने बाक्स के अलावा एक एक पेपर को कंट्रोल रूम में ही खोल दिया। हालांकि पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के सामने की गई थी। एसडीएम परीक्षार्थियों को वहां पूरी प्रक्रिया समझाई और बताई कि ये त्रुटिवश हुआ है। पैकेट सेफ्टी रूम में ही खुला है। इस तरह पेपर लीक का कोई मामला नहीं है। परीक्षार्थीगण शांत भी हो गए थे। इसके बाद वे दोनों पालियों में परीक्षा दिए। मैं फिर से स्पष्ट करना चाहती हूं कि पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई है, जिन लोगों ने त्रुटि की है, पेपर खोलने में शामिल केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही परीक्षा केंद्र को किसी भी परीक्षा के लिए डिबार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed