फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   College clerk's body found after five days

Ghazipur News: महाविद्यालय के क्लर्क का पांच दिन बाद मिला शव

Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
College clerk's body found after five days
गाजीपुर। भांवरकोल थाना के खरडीहा महाविद्यालय के क्लर्क मनोहर सिंह यादव (34) का शव पांच दिन बाद कालूपुर स्थित गंगा नदी में मिला। इधर, घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं लापता होने व हमीद सेतु पर बाइक मिलने के कड़ी को जोड़कर पुलिस छह संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि बारहबंगला निवासी धर्मदेव सिंह यादव बीते नौ फरवरी की देर शाम तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र मनोहर सिंह यादव घर से शाम सात बजे निकला था। घर नहीं लौटा। मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। बीते 11 फरवरी को धर्मदेव सिंह यादव ने पुन: तहरीर देकर बताया कि पुत्र मनोहर सिंह यादव का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो खरडीहा महाविद्यालय के क्लर्क की बाइक शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर मिली थी।
विज्ञापन

बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी। ऐसे में पूरा घटना क्रम संदिग्ध प्रतीत हुआ। इधर, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम गंगा में मनोहर सिंह यादव की तलाश में जुटी हुई थी। सीओ सिटी ने बताया कि सुबह क्लर्क का शव कालूपुर गांव के सामने गंगा में मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यहीं नहीं छह संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed