फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold wave shook, no relief at present

Ghazipur News: शीतलहर ने कंपाया, फिलहाल राहत नहीं

Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold wave shook, no relief at present
जिले में कोहरे एवं शीतलहर का क्रम जारी है। मंगलवार को दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ होने के बाद भी गलन बरकरार रही। इसके चलते लोग कांपते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार घने शीतलहर के साथ ठंड से लोगों की दुश्वारी बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का कहर बने रहने के आसार हैं। आज न्यूनतम तापमान 7.9 एवं अधिकतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा और धुंध बनी रही। धूप न निकलने से दृश्यता के अभाव में वाहन बत्ती जलाकर धीमी रफ्तार से चलते रहे। कोहरा एवं गलन की वजह से सुबह के समय शहर के प्रमुख बाजारों में लोग कम दिखाई दिए। बाजारों में दस बजे के बाद ही चहल-पहल दिखाई दी। कई जगहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। दिन में करीब साढ़े बारह बजे धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ तो हुआ लेकिन शीतलहर के साथ गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

लोग गरम कपड़ों के साथ ही जूते-मोजे, मफलर एवं दस्ताना आदि पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। शाम होते ही गलन बढ़ने पर सड़कों एवं बाजार में सन्नाटा छाने लगा। लोग घरों में दुबक गए। आज न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने के बावजूद सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के कृषि विशेषज्ञ एवं मौसम विज्ञानी कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में शीतलहर के साथ ठंड बनी रहने की संभावना है। किसान रबी फसलों में हल्की सिंचाई करें जिससे ठंड बढ़ने एवं पाला से बचाव होगा। किसान फसलों एवं पशुओं की देखभाल एवं निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed