फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Codeine-containing cough syrup: FIRs to be registered against 10 pharmacies in five districts

कोडीनयुक्त कफ सिरप : पांच जिले की 10 फर्माें पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing cough syrup: FIRs to be registered against 10 pharmacies in five districts
गाजीपुर। जिले में करोड़ों रुपये की कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद-फरोख्त का खेल पुलिस की विवेचना में परत दर परत खुल रही है।
विज्ञापन

छह फर्माें के अलावा आसपास के पांच जनपदों के 10 फर्मों पर भी प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई होगी। इसमें भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और वाराणसी के फर्म शामिल हैं। एसआईटी एक-एक फर्माें के खातों को खंगालने के साथ साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। एएसपी सिटी डाॅ. राकेश मिश्रा कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में जांच तेजी से चल रही है। टीम जनपद के छह फर्माें के खातों को खंगाल कर गैर जनपदों के फर्माें से कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।
अब तक की जांच में यह सामने आया है कि भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी के फार्माें से खरीद-फरोख्त का मामला एकत्रित किया है। ऐसे में उन फर्माें को टीम चिह्नित कर बिंदुवार साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इन गैर जनपदों के दस फार्मों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी जल्द शुरू होगी। विवेचना में प्रतिदिन कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीद-फरोख्त के मामले में नए- नए तथ्य आ रहे हैं, जिस पर लगातार छानबीन की कार्रवाई में टीम जुटी हुई है। झारखंड से खरीदी गई 7.82 लाख बोतल कफ सिरप : एएसपी सिटी ने बताया कि छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। जांच के दौरान संबंधित पते पर कोई भी फर्म संचालित नहीं पाई गई। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम घोषित फिर भी नहीं हुए गिरफ्तार

गाजीपुर। कोडीयुक्त कफ सिरप के खरीद- फरोख्त के मामले में पुलिस ने फरार अमित सिंह प्रोपराइटर फर्म मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी जखनियां गोविंद थाना भुड़कुड़ा, निलेश कुमार श्रीवास्तव प्रोपराइटर फर्म मेसर्स शुभम फार्मा खानपुर थाना, शुभम सिंह फर्म मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी मंझनपुर थाना भुड़कुड़ा, दयाराम सिंह प्रोपराइटर मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर गोराबाजार पीरनगर, राहुल यादव प्रोपराइटर मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी नंदगंज के खिलाफ 25- 25 हजार का इनाम तो घोषित दिया है। बावजूद पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

तैयार हो चुकी है सूची, जल्द होगी सख्त कार्रवाई

गाजीपुर। एसपी सिटी ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद फरोख्त मामले के आरोपी कुड़कुड़ा के अमित कुमार सिंह, निलेश कुमार श्रीवास्तव, दयाराम सिंह, सर्वांश वर्मा, राहुल कुमार यादव और शुभम सिंह के प्रापर्टी का टीम ब्योरा एकत्र करने में जुटी है। यहीं नहीं इन आरोपियों के परिजनों के खाते, प्रापर्टी सहित कई ब्योरा खंगाल रही है। यहीं नहीं सूची तैयार हो चुकी है, जल्द ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।


जिले के आसपास के पांच जनपदों के दस फर्माें पर भी कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीद- फरोख्त के मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी में भी टीम जुटी हुई है, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। - डा. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed