फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CMO of basic health worker stopped salary

बेसिक हेल्थ वर्कर का सीएमओ ने रोका वेतन, स्पष्टीकरण

Mon, 13 Jul 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
CMO of basic health worker stopped salary
गाजीपुर । सुभाखरपुर के बेसिक हेल्थ वर्कर द्वारा चिकित्साधिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं देख लेने की धमकी देने पर सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी है। सीएमओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सुभाखरपुर सीएचसी पर तैनात बेसिक हेल्थ वर्कर विवेक कुमार द्वारा सर्वे टीम में तैनात की गई आशा एवं आंगनबाड़ी द्वारा दी गई रिपोर्ट का फीडबैक बैठक में नहीं दिया। जब इस पर चिकित्साधिक्षक डा. मुंशी लाल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने को कहा तो स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्र व्यवहार करने के साथ देख लेने की धमकी दी। इस पर चिकित्साधीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ ने तत्काल बेसिक हेल्थ वर्कर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि अगर तीन दिन के अंदर कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी से वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed