फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cloudy rain on first Monday of Sawan

कभी तेज धूप से उमस तो कभी पड़ी फुहार

Mon, 06 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cloudy rain on first Monday of Sawan
संवाद न्यूज एजेंसी गाजीपुर। सावन माह के पहले दिन सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह में कहीं- कहीं हल्की फुहार पड़ी तो कभी तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद शाम को काफी उमस बनी रही जिससे शरीर पसीना से भींग गया। एक सप्ताह से मौसम के लुकी छिपी का खेल चल रहा है। दिन में बादल, बूंदाबादी, कभी धूप तो कभी उमस। लगातार बदल रहे मौसम तथा गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस समय मौसम में तपिश तो कम है लेकिन चिपचिपी गरमी और पसीना की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उमस के चलते दिन भर बेचैनी बनी रही। सोमवार की सुबह एकाएक फुहार पड़ने लगी। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी कहीं- कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस बदलाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सांस के मरीजों तथा बुजुर्ग लोगों की तकलीफ बड़ जा रही है। इधर रात के समय हो रही बिजली कटौती से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन में तेज धूप के चलते हुई उमस और पसीना से बच्चे रोने लग जा रहे है। इधर दो दिनों तक तो मौसम ठंडा बना रहा लेकिन फिर धूप की वजह से इन दिनों गरमी बढ़ने लगी है। जमानिया, भांवरकोल, नंदगंज, दिलदारनगर, जखनिया, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर आदि स्थानों पर दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। शाम को भी कहीं- कहीं हल्की फुहार पड़ी। कई दिनों से पारा में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सुबह हल्की फुहार पड़ी। सड़कों पर गंदा पानी लग जाने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों में खराब स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed