{"_id":"6484c354999283ad4d08f7d4","slug":"closed-the-door-of-the-hospital-after-seeing-the-investigation-team-ghazipur-news-c-20-1-246553-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जांच टीम को देखकर बंद किया अस्पताल का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जांच टीम को देखकर बंद किया अस्पताल का दरवाजा
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित मिले तीन अस्पताल, नोटिस जारी
सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने की जांच, खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के अधीक्षक डा. धनंजय आनंद के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने तीन निजी अस्पतालों की छानबीन की। इस दौरान तीनों अस्पतालों के मानक अनुरूप न होने और रजिस्ट्रेशन न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सभी कागजातों के साथ उपलब्ध होने का निर्देश दिया है।
सेवराई तहसील मुख्यालय से दिलदारनगर नहर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर जैसे ही टीम जांच के लिए पहुंची अस्पताल कर्मियों ने दरवाजा बंद कर दिया। टीम के काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूचना देकर पुलिस टीम बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोलवाया।
यहां पर मरीज भर्ती पाए गए, लेकिन कोई भी डॉक्टर मौके पर उपलब्ध नहीं था। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात भी नहीं मिले। इतना ही नहीं भर्ती एक मरीज का ऑपरेशन भी किया गया था। शल्य कक्ष में ताला बंद था। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. धनंजय आनंद ने बताया कि सेवराई तहसील के तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
सभी अस्पताल संचालकों को तीन दिन के अंदर नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है। अगर तीन दिन के अंदर सभी आवश्यक पत्रावलियों के साथ उपलब्ध नहीं होते हैं तो संबंधित अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।