{"_id":"65c8fa079c248dd73009e39e","slug":"clerk-dies-after-falling-on-road-in-collision-with-bike-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-110539-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे लिपिक की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बंजारीपुर गांव के सामने गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे लिपिक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार युवक को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक का मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है।
बंशीबाजार स्थित संत तुलसी दास कॉलोनी निवासी आदर्श पांडेय (46) सुबह बाइक से पैतृक भांवरकोल थाना क्षेत्र दस्तेपुर कठार जा रहे थे। बंजारीपुर गांव के सामने मुहम्मदाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। हादसे में दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चक्के से कुचलकर आदर्श पांडेय की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इधर, घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। जबकि घायल दूसरे बाइक सवार को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक मऊ स्थित आयुर्वेदिक विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह लंबे समय से बंशीबाजार स्थित संत तुलसीदास कॉलोनी मकान बनवाकर रह रहे थे। घटना की जानकारी होते ही पत्नी प्रीति पांडेय, मां शशि प्रभा पांडेय और परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।