फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness system collapsed: garbage being collected in the afternoon

सफाई व्यवस्था ध्वस्त: दोपहर में उठाया जा रहा कूड़ा

Mon, 24 Jun 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system collapsed: garbage being collected in the afternoon
गाजीपुर। नगर में सफाई-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। स्थिति यह है कि सड़कों पर कूडा बजबजा रहा है। पॉश कॉलोनियों से दोपहर में कूड़े का उठान किया जा रहा है। इससे नगरवासियों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

नगर की पॉश कॉलोनियों में शुमार आमघाट कॉलोनी में बने कूड़ा कलेक्शन सेंटर से रविवार को दोपहर तीन बजे कूड़े को उठाया गया। दोपहर तक सड़कों पर कूड़ा फैला रहा। इन्हीं के बीच से होकर लोग आवागमन करते रहे। इस राह से गुजरते वक्त लोगों को नाक पर रुमाल रखे हुए देखा गया। लोगों का कहना है कि कभी-कभी शाम को कूड़ा उठता है। इससे हर वक्त संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताता रहता है। आमघाट कॉलोनी में देर से कूड़ा उठाने का मामला किसी दिन विशेष का नहीं है, बल्कि यह प्रतिदिन की कहानी है। नगर पालिका की कार्यप्रणाली से लोग त्रस्त आ चुके हैं। आमघाट कॉलोनी की तरह आये दिन लंका-कचहरी रोड, कांशीराम आवास आदि जगहों पर भी कूड़ा फैला रहता है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ और अतिरिक्त एसडीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर में समय से कूड़ा उठाने का निर्देश है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

संसाधन भरपूर फिर भी मनमानी
गाजीपुर। ऐसा भी नहीं है कि नगर पालिका प्रशासन के पास संसाधनों की कोई दिक्कत है। इसके बावजूद समय से कूड़ा उठान के मामले में मनमानी हो रही है। नगर पालिका के पास 311 सफाई कर्मी हैं। इसके साथ ही कूड़ा उठाने के लिए सात ट्रैक्टर, 12 टेंपो, 23 हाथ ठेला, दो लोडर, दो डंपर, एक मैजिक और एक जेसीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed