फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Class 9 student falls from third floor of school, referred to trauma center

Ghazipur News: स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरी नौवीं की छात्रा, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 15 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student falls from third floor of school, referred to trauma center
गाजीपुर। शहर के एक निजी स्कूल में बृहस्पतिवार को तीसरी मंजिल से एक छात्रा अचानक गिर गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर रेख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने स्कूल प्रशासन को बताया कि रूमाल पकड़ने की कोशिश में घटना हुई है।
विज्ञापन

शाहफैज स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोपहर दो बजे कक्षा नौ की छात्रा अंशिका सिंह स्कूल के तीसरे मंजिल भवन पर थी। वहां से वो अचानक गिर गई। इसके बाद विद्यालय में हड़कंप गया। प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने बताया कि छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पैर की हड्डी टूटने की बात सामने आई। घायल छात्रा का कहना था कि वो रूमाल पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वो गिर गई। उधर, शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय भी घटना की जानकारी होेने पर विद्यालय पहुंचे और जानकारी हासिल किए। साथ ही विद्यालय में लगे सीसीकैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed