फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   civil bar officiels taken oath

पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 03 Jan 2015 10:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
civil bar officiels taken oath

सिविल बार संघ के सभागार कक्ष में शनिवार को नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों

विज्ञापन
को जिला जज शमशाद अहमद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि सिविल बार संघ के पूर्व पदाधिकारियों से सीख लेते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखें। उन्होंने कहा कि सांध्यकालीन अदालतों के संबंध में प्रस्ताव मिलने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए न्यायिक अधिकारी सजगता के साथ काम करें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं।

वर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वादकारी एवं अधिवक्ता हित में पूरी मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। महासचिव नवीन कुमार राय ने कहा कि जमानत बंध पत्रों की जांच में की जा रही लापरवाही कतई बर्र्दाश्त नहीं की जाएगी।

 उन्होंने इस संबंध में जिला जज से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिला जज ने नव निर्वाचित पदाधिकारी, अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, प्रशासन और पुस्तकालय सहित कार्यकारिणी के बारह सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 इस मौके पर अधिवक्ता रामपूजन सिंह, चंद्रबली राय, हृदय नारायण सिंह, विजय प्रकाश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामसूरत यादव तथा संचालन महासचिव नवीन कुमार राय ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed