फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   civic animities

बसों में एक साथ ढूंढे नहीं मिलती तमाम यात्री सुविधाएं

Tue, 19 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic animities
रोडवेज में खड़ी बस। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सरकारी बसों में यात्रियों की सहूलियत के लिए तमाम सुविधाएं देने की व्यवस्था है, लेकिन इस पर अमल न होने से यात्री परेशान होते हैं। असुविधाओं की शिकायत करने के लिए बसों में अधिकारियों के फोन नंबर लिखे होने चाहिए। लिखित शिकायत करने के लिए शिकायत पेटिका होनी चाहिए। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की जानकारी भी दी जानी चाहिए लेकिन ये सुविधाएं बसों में एक साथ ढूंढे नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से लोगों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। विभिन्न जगहों के लिए चलाई जा रही बसों में यात्रियों की सहूलियत के लिए तमाम सुविधाएं देने की व्यवस्था है। बावजूद इसके, अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से अधिकांश बसों में सुविधाएं नदारद मिलेगी। नियमों के मुताबिक बसों में असुविधाओं की शिकायत करने के लिए जहां अधिकारियों के फोन नंबर लिखे होने चाहिए। वहीं, लिखित शिकायत करने के लिए शिकायत पेटिका होनी चाहिए। यही नहीं, फर्स्ट एड बॉक्स होने के साथ ही महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की जानकारी भी दी जानी चाहिए लेकिन बसों में ये सभी सुविधाएं एक साथ ढूंढे नहीं मिलेंगी। कई बसों में अधिकारियों के फोन नंबर लिखे तो मिल जाएंगे लेकिन शिकायत पेटिका और फर्स्ट एड बाक्स ज्यादातर में नहीं मिलेगा। फर्स्ट एड बाक्स मिला भी तो उसमें किसी यात्री की मरहम पट्टी की मामूली सुविधा भी नहीं मिलेगी। यात्री विवेक ने बताया कि सरकारी बसों में नियमों के अनुसार कोई सुविधा उपलब्ध नहीं रहती। डिपो के संचालन प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि परिचालकों को मार्ग पर जाने के दौरान फर्स्ट एड किट दी जाती है। बसों में आग से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed