{"_id":"64c404fc3f3dddca66099238","slug":"city-land-will-be-expensive-from-august-1-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-1274-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक अगस्त से महंगी होंगी शहर की जमीनें, 10 से बीस फीसदी होगी बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक अगस्त से महंगी होंगी शहर की जमीनें, 10 से बीस फीसदी होगी बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में अब एक अगस्त से जमीनों की कीमत बढ़ जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में सर्किल रेट का निर्धारण संबंधित क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से तय किया गया है, ताकि भू-स्वामी को उचित कीमत मिल सके और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो सके।
जनपद में वर्ष 2015 में सर्किल रेट को रिवाइज किया गया था। जबकि 2018 में आंशिक रूप से कुछ ही क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ा था। इसके बाद से जनपद में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया था। हालांकि इसे देखते हुए इस बार एक अगस्त से नये सिरे से सर्किल रेट तय करने की तैयारी है। इसके लिए सभी तहसीलों से रिपोर्ट तैयार कराई गई, जिसके मुताबिक करीब 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की अनुमानित बढ़ोत्तरी सर्किल रेट में की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस बार सर्किल रेट सड़क की चौड़ाई के आधार पर तय किया गया है।
इस संबंध में एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश नायक के मुताबिक आमघाट. गोरा बाजार, छावनी लाइन, खजुरिया, गोड़ा शहरी इलाके में एक हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर सर्किल रेट बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर के जिन इलाकों की सड़क तीन मीटर से कम चौड़ी हैं, वहां 11 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर जमीन का सर्किल रेट होगा, जबकि तीन से सात मीटर तक चौड़ी सड़क की अनुमानित सर्किल रेट 12 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर और सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़क होने पर 13 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर अनुमानित सर्किल रेट तय किया गया है। हालांकि इसपर आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए हैं, जिसका 31 जुलाई को निस्तारण कर एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।