फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पूर्व सांसद की पत्नी को मिली पराजय.

Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
chunav
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 67 पद के सापेक्ष पचीस पद के नतीजे सोमवार की शाम तक मिल सके थे। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-माला से लाद दिया। जिले के लोगों की नजर सैदपुर प्रथम की सीट पर लगी थी। यहां पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की पत्नी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर सपना सिंह ने बाजी मारी। जिले के सैदपुर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य की लड़ाई में निर्दल प्रत्याशी सपना सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की अधिकृत प्रत्याशी अंजना सिंह को हरा दिया। रेवतीपुर तृतीय से पुष्पालता गुप्ता, मुहम्मदाबाद चतुर्थ से फेंकू यादव, बाराचवर तृतीय से प्रमिला राजभर, कासिमाबाद पंचम से नितीश कुमार, मनिहारी चतुर्थ से वंदना देवी, जखनिया द्वितीय से भरत राम, करंडा द्वितीय से अंकित भारती, भदौरा द्वितीय से अनीता देवी, भदौरा तृतीय से विमला गुप्ता, जखनिया प्रथम से सचिदानंद विजयी रहे। भांवरकोल चतुर्थ से सीमा राय ने परचम लहराया। देवकली तृतीय से अभय प्रकाश सिंह, मनिहारी पंचम से डा. वंदना यादव, मरदह प्रथम से शशि प्रकाश सिंह, भांवरकोल तृतीय से रेखा राय, बाराचवर चतुर्थ से राजकुमार सिंह उर्फ झाबर, जमानिया पंचम से सुखारी पासवान विजयी रहे। मनिहारी प्रथम से अनिल कनौजिया, मनिहारी द्वितीय नरेंद्र सिंह यादव, रेवतीपुर प्रथम से शिव कुमारी देवी, रेवतीपुर द्वितीय से कुश सिंह, रेवतीपुर चतुर्थ से सुनंदा सिंह विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed