फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

प्रचार में जीजान से जुटे प्रत्याशी और समर्थक

Tue, 27 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
chunav
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज भर का समय शेष है। ऐसे में प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए रातदिन एक किए हैं। सभी उम्मीदवार चुनाव को अपने पाले में करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव जिले में 29 अप्रैल को है। मतदान में करीब चौबीस घंटे का समय शेष रह गया है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आलम यह है कि मौसम की तल्खी और थकान की परवाह किए बगैर सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी मतदाताओं से संर्पक कर उनसे वोट की गुहार लगा रहे हैं। वह मतदाताओं से हाथ जोड़कर, उनका पैर छूकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। मतदाता भी उन्हें कामयाब बनाने का भरोसा दिला रहे हैं। इस चुनाव में कार्यकर्ता भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ वह मतदाताओं के दरवाजे-दरवाजे जाकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रत्याशियों के आदेश का बखूबी पालन कर रहे हैं। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत कितना रंग लाएगी, यह तो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्याशियों के साथ ही कार्यकर्ता भी परिश्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed