फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआ

Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
chunav
रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवतीपुर में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 32 लोगों पर तथा एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मालूम हो कि पुलिस को सूचना मिली कि प्रत्याशी द्वारा बड़ी संख्या में भीड़ को लेकर जुलूस निकाला जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा समझाया-बुझाया गया एवं कोरोना महामारी का हवाला देकर कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन की बात कही गई लेकिन भीड़ नही मानी और जुलूस निकालने लगी। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य, थाना रेवतीपुर प्रभारी राजेश बहादुर सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जुलूस का पीछा करने लगे। पहले तो उनके द्वारा समझाया-बुझाया गया उसके बावजूद प्रत्याशी के समर्थक उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। इस संबंध में एसडीएम ने रेवतीपुर गांव में ग्राम पंचायत प्रधान पद के चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी द्वारा महामारी अधिनियम कोविड-19 का उल्लंघन करने एवं बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर शक्ति प्रदर्शन करने पर प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों सहित 32 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर तथा एक अज्ञात के खिलाफ कोविड-19 महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed