फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

नाम वापसी के बाद 2218 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
chunav
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। इसके लिए विकासखंड पर शाम को बड़ी संख्या में दावेदारों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते ब्लॉक परिसर में मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। पर्चा वापसी का मिलान कर सूची तैयार करने में देर रात हो गई। विकासखंड में कुल 2218 प्रत्याशी मैदान में हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्थानीय विकासखंड के 84 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 778 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 131 पद पर 640 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1088 के सापेक्ष 1067 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में ग्राम प्रधान पद पर तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक और ग्राम पंचायत सदस्य का 31 नामांकन विभिन्न कमियों के कारण खारिज हुआ। बुधवार को ग्राम प्रधान पद पर 149 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 25 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 58 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद विकास खंड में कुल प्रत्याशी 2218 मैदान में हैं। इसमें ग्राम प्रधान पद के 626 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक निर्विरोध को छोड़कर 613 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 585 निर्विरोध को छोड़कर 393 अपनी किस्मत अजमाएंगे। आंकड़ों पर गौर करें तो निर्विरोध वापसी एवं नामांकन खारिज सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ही है। विकासखंड में 1088 के सापेक्ष 21 ने नामांकन कम किया था। इसी पद पर सबसे अधिक 32 नामांकन खारिज भी हुआ है।
विज्ञापन

आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद एक तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 585 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। ग्राम प्रधान पद पर किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed