फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान

Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
chunav
गाजीपुर। पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रिटर्निंग आफिसर को एक दिन पहले लिखित जानकारी देनी होगी। शाम को मात्र एक घंटे का मौका मिलेगा साथ ही मतदान करने के लिए उन्हें पीपीई किट की सुविधा दी जाएगी। संक्रमण के कहर को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है कि होम आइसोलेट अथवा अस्पताल में भर्ती मरीज मतदान से वंचित नहीं होंगे। संक्रमित व्यक्ति के स्वजन को मतदान के एक दिन पहले रिटर्निंग ऑफीसर को लिखित जानकारी देनी होगी। इसके बाद आयोग के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा में संक्रमित वोटर को पीपीई किट पहनाकर वोट डलवाया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसे वोटरों के लिए शाम पांच बजे से छह बजे तक एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जिले मेें 29 अप्रैल को अंतिम चरण में मतदान कराया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब निर्वाचन आयोग ने मतदान करने के लिए 11 घंटे का समय दिया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम छह बजे खत्म होगा। शाम छह बजे तक जो लोग भी कतार में लगे रहेंगे, वह अपना वोट डाल कर ही जाएंगे। जिले में वर्तमान समय में एक हजार के आसपास संक्रमित हैं। इन्हें उनके घर से मतदान केंद्र तक एंबुलेंस से लाया और ले जाया जाएगा। मतदान के दिन सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ ही मतदान स्थलों पर मतदाताओं के लिए थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी। संक्रमण से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। 29 अप्रैल को अंतिम चरण के मतदान को लेकर प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed