फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children will join the mainstream of education

शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे बच्चे

Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Children will join the mainstream of education
प्रारंभिक शिक्षा से वंचित छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में नोडल शिक्षक नामित किए गए हैं। ये शिक्षक बच्चों को पठन-पाठन में दक्ष बनाएंगे। इसके लिए नामित नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष के ऐसे बच्चे जो प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हैं उनको शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। चिह्नित किए गए 5811 बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित करा दिया गया है। इन बच्चों के लिए जिले के सभी 2269 परिषदीय विद्यालयों में नोडल शिक्षक नामित किए गए हैं। वर्तमान में 1468 प्राथमिक विद्यालय, 352 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 449 कंपोजिट सहित कुल 2269 विद्यालयों में नामित इन शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय ने बताया कि नामित किए गए सभी नोडल शिक्षकों को विकासखंडवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन से प्रशिक्षण के संबंध में निर्देश प्राप्त होते ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed