फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children were shaved, head was bowed in Devidham

Ghazipur News: बच्चों का कराया मुंडन, देवीधाम में शीश नवाया

Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children were shaved, head was bowed in Devidham
(फोटो भी)
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर देवी के कालरात्रि स्वरूप का किया पूजन-अर्चन
चैत्र नवरात्र का सातवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नवरात्र के सातवें दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में शक्ति की आराधना की धूम रही। भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाकर मां के कालरात्रि स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। सुबह से दर्शन-पूजन एवं जयकारों का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
चैत्र नवरात्र में भक्तों की ओर से घरों में कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने आसपास के देवी मंदिरों में जाकर मां के चरणों में शीश नवाकर अपने तथा अपने परिवार के लोगों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, सकलेनाबाद, गोराबाजार, स्टेशन रोड, रौजा, नवापुरा सहित विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या धाम में सुबह की आरती के समय से ही श्रद्धालुओं के आने का शुरू हुआ क्रम शाम तक चलता रहा। इस वर्ष चैत्र नवरात्र में रोज की अपेक्षा सप्तमी को अधिक भक्तों ने माता रानी का दर्शन किया। मां कामाख्या के दर्शन के बाद भक्तों ने मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने पुजारियों द्वारा हवन भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार कराने वालों की काफी भीड़ रही। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि सप्तमी के दिन दो बजे तक लगभग सत्तर हजार के आसपास भक्तों ने मातारानी के दर्शन किए थे। गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय एवं चौकी इंचार्ज कामाख्या बृजेश मिश्र महिला तथा पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ चौकस दिखे।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए लगी रही। इसी तरह मुहम्मदाबाद, जमानिया, सादात, औड़िहार, सुहवल, दिलदारनगर, मरदह, भीमापार, भांवरकोल, कासिमाबाद, करंडा, बहरियाबाद, नंदगंज आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाकर माता के चरणों में शीश नवाकर मंगल की कामना की।


---------------------------


सप्तमी पर कन्याओं का हुआ पूजन
गहमर। विश्व हिंदू परिषद गाधिपुरी के नेतृत्व में चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर गांव के आत्मबोध विद्यालय की सभी छात्राओं का कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया। कन्याओं का पैर धोकर चंदन तिलक और आरती कर फल, मिठाई एवं दही खिलाया गया।
जिला मंत्री डा. बुद्ध नारायण उपाध्याय ने कहा यह कार्यक्रम देश के सभी विद्यालयों में होना चाहिए, जिससे हमारी भारतीय परंपरा सुरक्षित रहे। मानव शरीर की उत्पत्ति से लेकर संरक्षण पोषण का सभी कार्य मातृ शक्ति के द्वारा ही संपन्न एवं संपादित होता है। इनके बिना सृष्टि की रचना असंभव है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष राजेश उपाधयाय, तहसील अध्यक्ष नीरज सिंह, भदौरा प्रखंड के धर्म प्रसार प्रमुख अशोक सिंह, सह जिला कार्यवाह राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed