फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children were shaved, head was bowed in Devidham

Ghazipur News: झाड़ी में युवती का मिला क्षत-विक्षत शव

Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Children were shaved, head was bowed in Devidham
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के गड़ही गांव के पास डाउन रेलवे लाइन के पास मंगलवार को झाड़ी में एक 30 वर्षीय युवती की क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया।
राहगीरों की नजर झाड़ी में एक युवती के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त करने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन

उसके दाहिने हाथ पर अर्धचंद्र का निशान बना था। युवती को झाड़ी में मिलने से लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं युवती की हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को झाड़ी में फेंक दिया गया होगा। इस संबंध में महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed