फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children showed their love for their mother by making paintings and posters.

Ghazipur News: बच्चों ने पेंटिंग और पोस्टर बनाकर मां के प्रति प्रेम को दर्शाया

Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Children showed their love for their mother by making paintings and posters.
जमानिया। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति को अभिभावकों ने सराहा। कस्बा बाजार स्थित एक स्कूल में बच्चों ने अपनी माताओं के बारे में विभिन्न प्रकार की कविताएं प्रस्तुत की। स्कूल के प्रबंध निदेशक एसपी मौर्य ने बच्चों से कहा कि बच्चे माता का एहसान जीवन भर नहीं चुका सकते। प्रधानाचार्य एलडी जेना ने बच्चों को अपनी मां का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं बच्चों ने पेंटिंग एवं पोस्टर बनाकर मां के प्रति प्रेम को दर्शाया। बच्चों ने सामूहिक रूप से ''तू कितनी अच्छी है, तू कितनी सुंदर है'' गीत सुनाकर सब को भावुक कर दिया। इस मौके पर समन्वयक निकिता जायसवाल, अनुशासन प्रभारी नफीस अंसारी, सरवत जहां आदि उपस्थित थीं। इसके अलावा ग्राम बरुइन स्थित एक पब्लिक स्कूल में भी मातृ दिवस के अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। माताओं ने नृत्य, रैंप वॉक, पहेलियों और म्यूजिकल चेयर जैसी मजेदार गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल के प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह दीपक ने मां को परिवार की धुरी बताते हुए कहा कि मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रिचा, प्रबंधक उपेंद्र सिंह मौजूद थे। संचालन शिक्षिका जयश्री तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed