फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   children of St. Xavier High School offers the program

स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
children of St. Xavier High School offers the program
बारिश के बीच सोमवार को 66वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। जिले की शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।  खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने सरस्वती विद्या मंदिर नवाबगंज, सहतिम इंटर कालेज चौकिया और अन्य कई विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। माधव सरस्वती विद्या मंदिर में उपाध्यक्ष रमाशंकर राय ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


शाह फैज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डा. नदीम अदहमी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्काउट-गाइड की ओर से मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। नृत्य नाटिका देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डा. केके तिवारी ने झंडारोहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी, रासेयो एवं रेंजर्स छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। आदर्श इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद ने झंडारोहण किया। डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, एमएएच इंटर कालेज में प्रधानाचार्य खालिद अमीर ने, रामदेव शिक्षा निकेतन एवं जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्रण दिवस मनाया गया।

राज पब्लिक स्कूल,  एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। अवध पब्लिक स्कूल में प्रबंधक किरन सिंह ने, श्यामनरायन जनसेवा विद्यापीठ में प्रबंधक संजू श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया।

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में प्रधानाचार्य वीणा सिंह, जामिया अरबिया मखजुनूल उलूम में अहमद मौलाना ने ध्वजारोहण किया। क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल में कलाम खां, न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल में नौशाद खां, मां कामाख्या बालिका विद्यालय में शिवशंकर राय, आदर्श उच्चतर हाईस्कूल में जिला पंचायत सदस्य तौफीक ने झंडारोहण किया।

सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी पर प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, समता पीजी कालेज एवं इंटर कालेज पर पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरन यादव, श्री राजदेव आदर्श विद्यापीठ इंटर कालेज सादात पर प्रधानाचार्य बंधन सिंह यादव ने ध्वाजारोहण किया।

भदौरा संवाददाता के अनुसार रामाधार सिंह बाल शिक्षा निकेतन में प्रधानाचार्य गिरिशचंद्र श्रीवास्तव, सिटी मांटेसरी स्कूल में प्रबंधक तनवीर अहमद खां, जनहित बालिका विद्यालय में प्रबंधक एसएन सिंह ने झंडा फहराया। 

देवकली संवाददाता के अनुसार धनेश्वर पीजी कालेज में प्रबंधक कन्हैया यादव, मामृ गंगाजली महाविद्यालय पर प्रबंधक तहसीलदार यादव ने ध्वजारोहण किया।

मरदह संवाददाता के अनुसार संत लखन दास महाविद्यालय में प्रबंधक डा. शंभूनाथ सिंह, माता तपेश्वरी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ पांडेय, माता जमुनी देवी इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य बेचन सिंह, पचोतर महाविद्यालय पर डा. अशोक सिंह  ने झंडारोहण किया।

सैदपुर संवाददाता के अनुसार उमा पब्लिक स्कूल बेलहरी पर चेयरमैन रामगोपाल सिंह, सन फ्लावर स्कूल में डा. मुकेश सिंह, ज्ञान भारती स्कूल में सौम्यप्रकाश बर्नवाल ने ध्वजारोहण किया।
 
दुल्लहपुर संवादताता के अनुसार डा. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज में प्रबंधक लालजी यादव, मां शारदा चिल्ड्रेन इंटर कालेज में प्रबंधक नरेंद्र कुशवाहा, न्यू माडल चिल्ड्रेन स्कूल में संस्थापक रामप्रसाद, हन्नू-मन्नू पब्लिक स्कूल में रामहित राम ने झंडारोहण किया।


दूबिहा संवाददाता के अनुसार सरस्वती ज्ञान मंदिर पर रामनिवास प्रसाद, जनता जनार्दन इंटर कालेज पर डा. दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।

जखनिया संवाददाता के अनुसार राजीव गांधी महाविद्यालय में रामअवध पांडेय, रजवंता इंटर कालेज में रामजन्म सिंह, हरिश्चंद्र महाविद्यालय में जवाहर यादव, सीताराम महाविद्यालय में विरेंद्र यादव, शांति देवी इंटर कालेज में सुभाष यादव, सुखदेव किसान महाविद्यालय में डा. भुल्लन ने झंडारोहण किया।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बीआरसे पर खंड शिक्षाधिकारी राजेश यादव, शहीद संस्मरण इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed