फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children of Anganwadi centers will study on bench-desk

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे बेंच-डेस्क पर पढ़ेंगे

Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children of Anganwadi centers will study on bench-desk
गाजीपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चे अब फर्नीचर पर बैठकर पढ़ सकेंगे। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित इन केंद्रों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के 16 विकासखंडों में ऐसे 139 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो परिषदीय विद्यालय के कैंपस में स्थित हैं। इस सत्र से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरु की जानी है। इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। 16 विकासखंडों में वर्तमान समय में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। 139 केंद्र ऐसे हैं जो प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित हैं। इनमें बाराचवर में सात, भदौरा चार, भांवरकोल छह, बिरनो 16, देवकली आठ, करंडा छह, कासिमाबाद आठ, मनिहारी आठ, मरदह नौ तथा मुहम्मदाबाद में 20 केंद्र प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित हैं। इसके अलावा रेवतीपुर छह, सदर नौ, सादात पांच, सैदपुर आठ, जखनिया 11 एवं जमानिया में आठ केंद्र परिषदीय विद्यालय के कैंपस में स्थित हैं। इन केंद्रों को रंग-बिरंगा फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग फर्नीचर देने की तैयारी में जुटा है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण प्रकाश यादव ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी एवं सीडीपीओ के माध्यम से केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की रिपोर्ट आठ जुलाई तक मिलने के बाद इसे राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed