फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children elected their own government through voting; Prince became the Child Prime Minister.

Ghazipur News: मतदान कर बच्चों ने चुनी अपनी सरकार, प्रिंस बने बाल प्रधानमंत्री

Sat, 18 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children elected their own government through voting; Prince became the Child Prime Minister.
सोनवल प्राथमिक विद्यालय में गठित बाल संसद और मीना मंच -संवाद
प्राथमिक विद्यालय सोनवल में शुक्रवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद और मीना मंच का गठन किया गया। मतपेटिका और मतदान बूथ बनाकर कराए गए चुनाव में बच्चों ने उत्साह के साथ मतदान किया और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने किया।
विज्ञापन

विद्यालय में पंजीकृत 67 मतदाताओं में से 60 छात्र-छात्राओं ने मतदान कर बाल संसद के पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए छात्रों को ही चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। परिणाम घोषित होने पर प्रिंस बाल प्रधानमंत्री, अंकित उपप्रधानमंत्री, सौरभ पुस्तकालय मंत्री, विकास खेल मंत्री, पीयूष जल मंत्री, सलोनी शिक्षा मंत्री और आनंद स्वास्थ्य मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

मीना मंच में सलोनी अध्यक्ष, रघुनंदनी उपाध्यक्ष, शिवानी पावर एंजेल, अनुराधा कोषाध्यक्ष और अनुष्का सचिव निर्वाचित हुईं। इसके बाद बीईओ अशोक कुमार गौतम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि बाल संसद और मीना मंच बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बीईओ को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रकाश राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा, राजेश दुबे, राजेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश, शिवदास यादव, नेहा सिंह, जय प्रकाश राय, मंजू पाल सहित शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed