फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister's collective marriage scheme: 31 couples tied in the knot in Ghazipur

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: गाजीपुर में परिणय सूत्र में बंधे 31 जोड़े

Thu, 11 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's collective marriage scheme: 31 couples tied in the knot in Ghazipur
गाजीपुर जनपद में मनिहारी ब्लाक के सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर मानव सेवा समिति सिखड़ी एवं राठी इंटरनेशनल मुंबई के समाजसेवी भानूप्रकाश राठी और डा. राकेश तिवारी के सौजन्य से सद्भावना समावेशी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 31 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे।
विज्ञापन

इसमें 29 का विवाह काशी के विद्वान ब्राम्हणों की देखरेख में वैदिक रीति के साथ हुआ। दो जोड़ों का निकाह इस्लामिक तरीके से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि वर्तमान में आज समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय की क्यारियों में बांटा जा रहा है। ऐसे में समाज में ऐसे आयोजन नफरत की क्यारियों को पाटने में मील का पत्थर साबित होंगे। ऐसे आयोजन देश में बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए करने से अनावश्यक खर्च से मुक्ति भी मिलेगी। विशिष्ट अतिथि जंगीपुर के विधायक डा.विरेंद्र यादव ने कहा कि आज राजनीति के चलते समाज में चढ़ते बदरंग ने सामाजिक संतुलन को बिगाड़ कर रख दिया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर, जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय चौहान, आशा यादव, कार्यक्रम के प्रायोजक भानूप्रकाश राठी, डा.राकेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम, शैलेश राम, सीमा यादव, पूर्व प्रधान संगीता चौहान, रीता यादव आदि मौजूद थीं। अध्यक्षता ग्वालियर से आई साध्वी निष्ठा एवं संचालन पूर्व प्रमुख संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रमेश यादव एवं पूर्व प्रधान रामाश्रय चौहान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed