फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chicken vendors attacked each other with axes

Ghazipur News: चिकन विक्रेताओं ने एक-दूसरे पर चापड़ से किया हमला

Thu, 26 Feb 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chicken vendors attacked each other with axes
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित सब्जी मंडी से सटे चिकन बाजार में बुधवार की शाम चिकन बेचने वाले दो लोगों ने चापड़ से एक-दूसरे पर प्रहार कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रौजाद्वार मोहल्ला निवासी मिथुन कुरैशी (40 ) एवं शहाबुद्दीन(22) की चिकन की दुकान सब्जी मंडी के पास है। दुकान से ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने से नाराज दोनों लोग चापड़ लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। बगल के दुकानदार जब तक बीच बचाव करते, तब तक मिथुन और शहाबुद्दीन दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। शहाबुद्दीन की पत्नी नाजरीन और मिथुन कुरैशी के भाई सलीम ने लिखित तहरीर देकर एक दूसरे को आरोपी बनाया है। मिथुन कुरैशी सैदपुर और खानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed