फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chhath fast will start from today with bathing

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ का व्रत

Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chhath fast will start from today with bathing
गाजीपुर। पति और पुत्र के दीर्घायु होने के लिए रखे जाने वाले छठ व्रत की तैयारी जिले भर में शुरू हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत आठ नवंबर से नहाय-खाय के साथ होगी। 11 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत की पूजा से आरोग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। खुशहाली और संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी दोनों छठ मइया का व्रत रखते हैं। आज से शुरू होने वाले चार दिवसीय पर्व को लेकर जिले में जोरशोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। व्रती महिलाओं के घरों के लोग गंगाघाटों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। पोखरों और तालाबों के किनारे भी इसकी तैयारी की जा रही है। वेदी बनाने का काम जोरशोर के साथ किया जा रहा है। आठ नवंबर यानी सोमवार को छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। व्रती पारंपरिक वेशभूषा पहनेंगे और परिजन कामकाज में उनका सहयोग करेंगे। पर्व के चार दिनों तक घरों में छठ मइया का गीत गूंजेगा। दूरदराज से गंगा घाटों पर आए लोग परिवारीजनों के साथ भजन-कीर्तन भी करेंगे। बाजारों में फलों की दुकानें सजने लगी है।
विज्ञापन

डाला छठ व्रत का विशेष प्रसाद ठेकुआ है। यह घी और गेहूं के आटे से बनाया जाता है। ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं को धोकर सुखाया जा रहा है। गेहूं सूखने के बाद इसकी बेहद सफाई के साथ पिसाई कराई जाएगी। कई घरों में गेहूं की धुलाई और पिसाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ की पूजा के मद्देनजर गंगा घाटों, नदी तथा पोखरों के किनारे वेदी बनाने का काम शुरू हो गया है। लोग जलाशयों के किनारे घास-फूस साफ कर मिट्टी की बड़ी-बड़ी वेदी बना रहे हैं। शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर भी लोग वेदी बना रहे हैं। इसी प्रकार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब-पोखरों की साफ-सफाई कर युवक वेदी बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed