फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chemical fertilizers are harmful to human health

Ghazipur News: रासायनिक खाद मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Tue, 18 Jun 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chemical fertilizers are harmful to human health
सेवराई। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय गोष्ठी और कृषि निवेश मेला का आयोजन राजकीय कृषि निवेश केंद्र भदौरा के प्रांगण में मंगलवार को किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह ने कहा कि आज सभी लोग रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे हैं, जो फसल के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूद सभी किसानों से जैविक खाद का प्रयोग करने की अपील की। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना, इन सीटू योजना, एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) फसल बीमा योजना, केसीसी आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बीज गोदाम प्रभारी रविंद्र सिंह ने कृषि निवेश केंद्र भदौरा पर उपलब्ध धान के बीज के बारे में बताया। कहा कि किसान डायरेक्ट सब्सिडी काटकर धान का बीज 50% अनुदान पर ले सकते हैं। इस मौके पर डाॅ. प्रभाकर पांडेय, हरि नारायण बिंद, जगदीश सिंह केशरी, संजय शर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed