{"_id":"646d0ad61718266ef70f2964","slug":"cheered-after-getting-the-tablet-expressed-gratitude-to-the-cm-ghazipur-news-c-20-1-219812-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टैबलेट पाकर चहके, सीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टैबलेट पाकर चहके, सीएम का जताया आभार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी। पीजी कालेज मलिकपूरा के परास्नातक अंतिम वर्ष (एमए एवं एमकाम) के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को टैबलेट वितरित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के टैबलेट वितरण के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल की देखरेख में समारोह के शासन द्वारा नामित प्रतिनिधि कानूनगों जखनियां शाह आलम द्वारा किया गया। टैबलेट पाकर लाभार्थी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इसके माध्यम से हम दुनिया की संपूर्ण जानकारी पलक झपकते ही प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा एवं प्रतियोगिता से संबंधित सभी पाठ्य पुस्तकें हम इस टैबलेट से इंटरनेट के माध्यम से पढ़ सकते हैं। प्राध्यापक ने वक्ताओं ने लाभार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपको टैबलेट का भरपूर लाभ मिल सके।
समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. दीपक यादव, डॉ. शिव प्रताप यादव, डॉ. निसार अहमद, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. कुन्जलता, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. दिनेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
इनसेट
छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित
मरदह। क्षेत्र के श्री महंथ मणिराज दास बलिराज पीजी कॉलेज नसरतपुर बरही के परिसर में 145 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। इस मौके पर दिनेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र यादव, उमाकांत यादव, प्रबंधक रमाशंकर सिंह यादव, अध्यापक रामप्रवेश सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, अजीत तिवारी, वीरेंद्र यादव, अवनीश यादव, आशुतोष यादव आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में श्री परमानंद मनोरमा देवी महिला पीजी कॉलेज की 148 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, नरेंद्रनाथ सिंह, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।