फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chakroad dispute: 10 injured

चकरोड के विवाद में मारपीट, दस लोग घायल

Fri, 12 Jun 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
chakroad dispute: 10 injured
बिरनो। थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार की दोपहर चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 महिला-पुरुष घायल हो गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के तियारा गांव में शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गई। इस दौरान जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से मुखलाल राम (45), जनार्दन राम (25), अनिल राम (21), रीता देवी (40), सुभागी देवी (35) और दूसरे पक्ष से साहब राम (25), रंजना देवी (24), प्रमोद कुमार (30), सीमा देवी (35) तथा कमलावती (45) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाई।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक को अनिल कुमार, साहब राम और रंजना देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed