फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chairman of committee sitting on indefinite strike with victim woman

पीड़ित महिला के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे समिति के अध्यक्ष

Tue, 07 Jul 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Chairman of committee sitting on indefinite strike with victim woman
जमानिया। नगर के कस्बा बजार की रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट और उसकी बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। उस मामले में उसे न्याय न मिलने पर मंगलवार को प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता पीड़ित महिला के साथ रामलीला मैदान में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और सभी ने मास्क पहना हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित महिला नुजहत जहां का कहना है कि बीते तीन जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे अचानक मेरे घर में कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए और मेरी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। मेरी लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी बड़ी पुत्री आ गई। छेड़छाड़ करता देख उन्होंने विरोध किया तो घर में घुसे लोग दोनों बहनों को हॉकी रॉड लाठी आदि से बेतहाशा मारने लगे। घर में घुसे लोगों ने मिर्च का पाउडर भी फेंक दिया। जब मेरी लड़की के साथ कुछ नहीं कर पाए तो सामान तोड़ फोड़ करते हुए दो मोबाइल फोन लेकर चले गए। बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और धारा 151 द.प्र.सं में चालान कर दिया। महिला का कहना है कि घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की कोई धारा पुलिस द्वारा नहीं लगाई गई और न ही घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ की ही धारा लगाई गई। जबकि पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। यही नहीं मोबाइल छिनैती की भी कोई धारा नहीं लगाई गई है। इतना ही नहीं पुलिस ने न मेरा और न मेरे भाई लडकियों एवं बच्चों का ही मेडिकल कराया जबकि चोटें सभी को लगी हैं। इन्हीं मामलों को लेकर आज प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं अन्य लोगों के साथ रामलीला मैदान में धरना दिया जा रहा है। महिला ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना पर बैठी रहेगी। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। बताया कि विवाद जमीन संबंधी है। इस धरना में शोएब मुन्नू खां विशाल वर्मा राजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed