{"_id":"61535fe08ebc3e02641adcaa","slug":"central-government-cheating-with-farmers-ghazipur-news-vns614281441","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ छलावा कर रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ छलावा कर रही केंद्र सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। केंद्र सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। जब तक तीनों गैर कानूनी बिल समाप्त नहीं हो जाएंगे, किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। यह बातें पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने मंगलवार को हसनपुर में आयोजित संयुक्त मोर्चा की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। उनकी उपज का मूल्य सरकार दोगुना करने की बात कर रही है, लेकिन बाजार में किसानों की उपज औने-पौने दाम में बेची जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता कराह रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके बाद भी सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। 21 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत के साथ अतुल कुमार अंजान, पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई बड़े नेता भाग लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष किसान सभा जनार्दन राम, जिला मंत्री अशोक मिश्रा, राजदेव यादव, रामकेश यादव, बृजेश राम, अंगद यादव, घूरा यादव, वीरेंद्र यादव, रामअवध राम, राजेश यादव, देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।