फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated 120th birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee, founder of Jana San

जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती मनाई

Mon, 06 Jul 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Celebrated 120th birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee, founder of Jana San
गाजीपुर। अखंड भारत के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती भाजपा ने बूथ स्तर पर सोमवार को डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए वृक्ष का रोपण कर पूरे जिले में मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की उनकी सोच एक भारत श्रेष्ठ भारत की रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जितेंद्रनाथ पांडेय, राजन प्रजापति, सुनील यादव, अशोक मौर्या आदि उपस्थित थे। मंडल मनिहारी प्रथम भाजपा सेक्टर सुरहुरपुर हरिचरन में वृक्षारोपण कर डा. मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ.मुराहू राजभर, मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर, पूर्व प्रधान मायाशंकर सिंह, विजयशंकर सिंह, चंद्रिका सिंह, वकील सिंह, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे। नंदगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न स्थानों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी प्रो. सोमनाथ यादव ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जगदीश चौहान, संतोष पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मंडल मंत्री संजय चौरसिया, नंदलाल वर्मा, अश्विनी बिंद आदि उपस्थित थे। योगेश सिंह के तिलकनगर स्थित आवास पर संगोष्ठी आयोजित कर जयंती मनाई गई। संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता गिरिजाशंकर पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अमरनाथ दुबे, समरेंद्रनाथ सिंह, कुवंर रूपेश सिंह, दीपक राय, रमन राय, मनीष सिंह, अनिल शर्मा, सुजीत सिंह, राकेश कनौजिया, किशन यादव, वैभव सिंह, कुशाग्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वंशनारायन राय तथा संचालन वरुण प्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed