फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CDO expressed displeasure over slow pace and work not being done as per standard

Ghazipur News: धीमी गति व मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over slow pace and work not being done as per standard
मनिहारी में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते
मनिहारी। मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों में चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और फिनिशिंग का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कुछ स्थानों पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिलने पर अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने प्रोजेक्ट मैनेजर मानवेंद्र सिंह से निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों को देखा और निर्धारित समय के अनुसार काम पूरा करने को कहा। निर्माण की गति काफी धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता भी परखी। ईंट को मौके पर तोड़कर उसकी मजबूती की जांच की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि निर्माण में मानकों के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मानक के अनुरूप फिनिशिंग नहीं पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने संबंधित जिम्मेदारों को कमियों को दूर कर कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कराने को कहा। भवन तैयार होने के बाद छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर की व्यवस्था और निर्माण स्थल की स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार सिंह, डीसी हरीशंकर मौर्य, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed