फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CCTV cameras damaged, power supply cut off, then theft

Ghazipur News: सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर काटी बिजली सप्लाई, फिर की चोरी

Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras damaged, power supply cut off, then theft
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार की रात चोर एक इलेक्ट्रानिक्स एंड ज्वेलर्स की दुकान में छत के रास्ते घुस गए। सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर बिजली की सप्लाई काटकर 37000 नकदी और तिजोरी तोड़कर 11 लाख से ज्यादा के आभूषण चोरी कर लीष वहीं, चेक बुक, पासबुक और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उठा ले गए। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ अनिल कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई। दुकानदार राहुल वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोला तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी से नीचे उतरकर पीछे वाले दरवाजे के पास पहुंचे और दरवाजे को बल्ली से चांड़कर दुकान के बालकनी में घुस गए। इसके बाद पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर बिजली आपूर्ति काट दी थी। चोरों ने दुकान में रखे तिजोरी को तोड़कर 4,70,000 रुपये के सोने और 6,47,000 रुपये के चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा गल्ले में रखा 37 हजार नकदी, चेक बुक, पासबुक और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उठा ले गए। बताया कि चोरों 11 लाख रुपये से अधिक की चोरी की है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ अनिल कुमार और कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने साथ पीड़ित से जानकारी ली। उधर, व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। मालूम हो कि बीते 24 अगस्त को स्टेशन बाजार के काली माता मंदिर और 22 अक्तूबर को बरुइन मठिया स्थित एक घर में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed